मुखौटे
चहरे ये मुखौटे हैं,
मुखौटे ही तो चहरे हैं | अन्दर का राम जला दिया,
कैसे उल्टे पड़े दशहरे हैं |
अपनी ही आवाज़ सुन ना पाएं,
पूर्ण रूप से बहरे हैं |
मन की नदी उफान पा ना सकी,
पर हम दिखते कितने गहरे हैं|
ये मुखौटे कोई उतार ना ले,
लगा दिए लाखों पहरे हैं |
चहरे ये मुखौटे हैं,
मुखौटे ही तो चहरे हैं ||
--- Ayushmann Khurrana
No comments:
Post a Comment